के डब्ल्यू सृष्टि सोसाईटी राजनगर एक्सटेंशन में एओए मीटिंग का आयोजन, चुने गए नए मेंबर्स और कई मद्दों पर हुआ विचार-विमर्श


के डब्ल्यू सृष्टि सोसाईटी राजनगर एक्सटेंशन में एओए मीटिंग का आयोजन, चुने गए नए मेंबर्स और कई मद्दों पर हुआ विचार-विमर्श
के डब्ल्यू सृष्टि सोसाईटी के एओए मीटिंग में शिरकत करते हुए सदस्य
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन, स्थित के डब्ल्यू सृष्टि सोसाईटी में  के. डब्ल्यू सृष्टि अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन द्वारा सोसाइटी के अपार्टमेंट ऑनर्स की जीबीएम मीटिंग आयोजित की गई जिसमें कई नए सदस्यों का चुनाव किया गया। साथ ही, एओए पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु एओए बोर्ड मेम्बर्स का लोकतान्त्रिक विधि एवं मॉडल बायलाज के अनुसार सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया जैसे- प्रत्येक वर्ष चुनाव, प्रत्येक पूर्व पदाधिकारी को चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुना जाना, पूर्व  भ्रष्ट पदाधिकारी पर प्रतिबंध, फर्स्ट ऑनर आदि नियमों से ऑनर्स को अवगत कराने संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के वार्षिक आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अपार्टमेंट ऑनर्स के अनुरोध पर एओए पदाधिकारियों द्वारा सोसाइटी के मेंटेनेंस चार्ज कम करने के लिए बिल्डर से हैंडओवर के प्रस्ताव पर चर्चा हुई एवं कई अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। 

*******

Comments

Popular posts from this blog

Singing His Way To The Hearts Of Audience

Okaya group company ‘Sunnoxx International’ bags IATF certificate of excellence for design and manufacturing of lithium batteries

USHA SHRIRAM unveils Solar Off Grid Combo Systems to contribute towards solar energy revolution